आखिरी बार ट्विशा का चेहरा देखने भी नहीं पहुंचीं सास गिरिबाला, मुखाग्नि देते वक्त कांपे भाई के हाथ - Mewar App

आखिरी बार ट्विशा का चेहरा देखने भी नहीं पहुंचीं सास गिरिबाला, मुखाग्नि देते वक्त कांपे भाई के हाथ

Twisha Sharma cremation: भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली ट्विशा शर्मा सवालों और सस्पेंस को पीछे छोड़ आखिरकार पंचतत्व में विलीन हो गई। भोपाल के भदभदा घाट पर रविवार शाम को ट्विशा का अंतिम संस्कार हुआ। ट्विशा के परिवारवालों ने बेटी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। भाई हर्षित शर्मा ने ट्विशा की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी और हमेशा हमेशा के लिए ट्विशा इस दुनिया से अलविदा हो गई, लेकिन आखिरी बार ट्विशा का चेहरा देखने के लिए सास गिरिबाला सिंह श्मशान घाट नहीं पहुंची, तो वहीं पति समर्थ सिंह भी अनुमति न मिलने के कारण ट्विशा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाया।