Bakra Chori Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बकरीद से पहले बकरा चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी। मामला सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें फिल्मी अंदाज में पीछा, बाइक फिसलना और आरोपी का बकरे समेत कुएं में गिर जाना शामिल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बकरा चोरी करने वाले युवक कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के रिश्तेदार ही निकले। रिश्तेदारी सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।
