गाजियाबाद में नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़; 18 करोड़ की टैक्स चोरी में 2 आरोपी गिरफ्तार - Mewar App

गाजियाबाद में नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़; 18 करोड़ की टैक्स चोरी में 2 आरोपी गिरफ्तार

Pan Masala Tax Fraud: गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग ने एक बड़े अवैध पान मसाला और तंबाकू निर्माण नेटवर्क का खुलासा करते हुए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश किया है। CGST गाजियाबाद कमिश्नरेट की एंटी-इवेजन शाखा ने वृंदावन गार्डन स्थित एक रिहायशी परिसर में छापेमारी कर वहां चल रही अवैध फैक्ट्री को पकड़ा। अधिकारियों के मुताबिक यह फैक्ट्री लंबे समय से बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन और टैक्स भुगतान के संचालित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान विभाग ने मौके से भारी मात्रा में तैयार माल, कच्चा माल और मशीनरी बरामद की है।