NEET paper leak: ‘मंत्र सिद्ध जल’ छिड़ककर नंबर बढ़ाने का दावा, आरोपी शिवराज मोटेगांवकर का वीडियो वायरल, अब ED का शिकंजा - Mewar App

NEET paper leak: ‘मंत्र सिद्ध जल’ छिड़ककर नंबर बढ़ाने का दावा, आरोपी शिवराज मोटेगांवकर का वीडियो वायरल, अब ED का शिकंजा

NEET paper leak: नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपियों में से एक शिवराज मोटेगांवकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सोशल मीडिया पर उसका एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस पूरे मामले में एक नया मोड़ ला दिया है। यह वीडियो सामने आने के बाद छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले इस रैकेट का एक और अजीबोगरीब चेहरा दुनिया के सामने आया है। बता दें कि आरोपी शिवराज मोटेगांवकर लातूर (महाराष्ट्र) के प्रसिद्ध ‘RCC इंस्टीट्यूट’ का संचालक है, जिसे पेपर लीक मामले में मुख्य भूमिका निभाने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।