Twisha Sharma Case: आज भी खड़ा है ट्वीशा की शादी का मंडप, बगीचे में गड़ा मिला मड़वा - Mewar App

Twisha Sharma Case: आज भी खड़ा है ट्वीशा की शादी का मंडप, बगीचे में गड़ा मिला मड़वा

Twisha Sharma Case: भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्वीशा शर्मा मामले में रविवार का दिन सभी की आंखें नाम कर देने वाला साबित हुआ। भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में एक्ट्रेस और पूर्व मिस पुणे रही ट्वीशा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम अंतिम संस्कार किया गया लेकिन इसी बीच मामले से जुड़ी ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो बेहद भावुक कर देने वाली है। बताया जा रहा है कि जिस जगह ट्वीशा की शादी का मंडप आज भी लगा हुआ है। बता दें कि, ट्वीशा शर्मा की मौत के मामले में उसके पति समर्थ सिंह और उसकी सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।