उदयपुर। भारतीय जनसंघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व सांसद् भानुकुमार शास्त्री की 100वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर बेदला स्थित अपना घर आश्रम मे अल्पाहार व फल वितरण किया।
प्रारंभ में अपना घर के अध्यक्ष गोपाल कनेरिया के सभी का स्वागत करते हुए संस्था गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने शास्त्री के जीवन प्रसंगों की चर्चा कर भावांजलि अर्पित की। इस अवसर पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, संस्था के संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, सचिव अशोक कोठारी, भंवरलाल शर्मा, अशोक बाबेल, पूर्व पार्षद दिग्विजय श्रीमाली, दिनेश गुप्ता, डॉ. विजय विप्लवी, शास्त्री के पुत्र हृषिकेश शर्मा, विश्वास शर्मा, गौरांग शर्मा, रुपलाल डांगी, मुकेश प्रजापत, दीपक डांगी, सुनील शर्मा उपस्थित थे।
Extra Image:
Missing Attachment
