कटारिया दो दिन उदयपुर प्रवास पर – Mewar App

कटारिया दो दिन उदयपुर प्रवास पर

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक – गुलाबचंद कटारिया शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे। डबोक एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। – इसके बाद वे अपने निवास की ओर रवाना हुए। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि स्वागत अवसर पर ग्रामीण विधायक फूल – सिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, पूर्व शहर अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, देहात अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, डॉ. किरण जैन, अतुल चंडालिया, अरविंद दुग्गड, रवि नाहर, सुभाषिनी शर्मा, ललित सिंह सिसोदिया, नरेंद्र असालिया, दीपक शर्मा, घनश्याम मेनारिया, दिव्या जोशी, कुलदीप सिंह चुंडावत सहित – कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Extra Image:
Missing Attachment