उदयपुर। जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए चलाए गए केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी ‘जल शक्ति जनभागीदारी 1.0’ अभियान में राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए उदयपुर जिले को वेस्टर्न ज़ोन की कैटेगरी-2 में तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
जिले को यह सम्मान 32,700 जल संरक्षण और जल शक्ति से संबंधित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने और उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के लिए प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के लिए उदयपुर जिले को पुरस्कार स्वरूप 1 करोड़ रूपए की राशि मिलेगी।
मंगलवार को मिलेगा जल सम्मान:
यह राष्ट्रीय सम्मान समारोह मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। इस जल सम्मान समारोह में उदयपुर जिले की ओर से जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रिया डाबी यह पुरस्कार ग्रहण करेंगी।
राजस्थान को भी मिला तीसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य का खिताब:
व्यक्तिगत जिले के अलावा, अभियान के तहत राजस्थान राज्य को भी जल शक्ति के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए देश भर में तीसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। यह उपलब्धि राज्य में जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी और सरकारी प्रयासों की सफलता को दर्शाती है। यह मेवाड़ ही नहीं, पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।
उदयपुर को राष्ट्रीय जल सम्मान , मिलेंगे 1 करोड़ रू
Extra Image:
Missing Attachment
