फाल्कन की उदयपुर–पुना लग्ज़री बस शुरू – Mewar App

फाल्कन की उदयपुर–पुना लग्ज़री बस शुरू

उदयपुर। इंटरसिटी परिवहन ऑपरेटर फाल्कन बस ने उदयपुर–पुणे बस सेवा को पुनः शुरू कर दिया है। बढ़ती यात्री मांग को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस सेवा को उन्नत सुरक्षा फीचर्स के साथ फिर से शुरू किया है।

फाल्कन बस ने उदयपुर–पुणे सेवा 2016 में शुरू कि थी, जो जून 2025 में मुंबई के आसपास बढ़ते यातायात जाम और परिचालन चुनौतियों के कारण स्थगित करनी पड़ी थी। अब परिस्थितियों में सुधार के बाद, यह सेवा दोबारा शुरू की गई है ताकि बढ़ती इंटरसिटी यात्रा आवश्यकता पूरी हो सके।

फाल्कन बस के सीईओ हार्दिक कोटक ने कहा फाल्कन बस ने अपनी पहचान लंबी दूरी की सड़क यात्राओं को अधिक आरामदायक, सुरक्षित, और विश्वसनीय बनाने के लिए बनाई है। मुंबई, उदयपुर, और नाथद्वारा के बीच 2×2 वोल्वो बसों ने यात्री सुविधाओं के नए मानक स्थापित किए। विशेष रूप से उदयपुर–नाथद्वारा रूट कंपनी के सबसे लोकप्रिय मार्गों में से एक है।

फाल्कन बस द्वारा स्लीपर बसों की शुरुआत के बाद रात की यात्राओं में आराम और सुविधा में उल्लेखनीय सुधार हुआ। परिवहन क्षेत्र के चुनौतीपूर्ण समय में भी, कंपनी ने प्रमुख धार्मिक और व्यावसायिक मार्गों पर अपनी सेवाओं को लगातार बनाए रखा और यात्रियों की सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित की।

पुनः प्रारंभ की गई उदयपुर–पुणे सेवा इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए सुरक्षा पर विशेष जोर देती है। इस मार्ग पर तैनात वोल्वो 9600 बसें उन्नत आराम और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं। इन बसों में रियल-टाइम जीपीएस ट्रैकिंग, स्पीड गवर्न्ड इंजन, एंटी-स्किड ब्रेकिंग सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी और इमरजेंसी अलर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। बसों में उन्नत स्लीपर व्यवस्था, सैनिटाइज़्ड केबिन और ऑनबोर्ड मॉनिटरिंग सिस्टम भी उपलब्ध हैं।

मैनेजर बंसी थककर ने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा से यात्रियों को विश्वसनीय और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना रहा है। उदयपुर–पुणे सेवा का पुनः संचालन बढ़ती यात्री मांग और सुरक्षित, सुविधाजनक इंटरसिटी यात्रा विकल्पों की जरूरत का परिणाम है। हमने आराम और सुरक्षा दोनों ही क्षेत्रों में मानकों को और मजबूत किया है, ताकि यात्री विश्वास के साथ यात्रा कर सकें।

Extra Image:
Missing Attachment