उदयपुर। भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अपने 36 करोड़ ग्राहकों को ‘एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम’ की सुविधा बिल्कुल मुफ्त देने का ऐलान किया है। एडोबी एक्सप्रेस एक ऐसा ऐप है जिसकी मदद से कोई भी बहुत आसानी से सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और मार्केटिंग के लिए बेहतरीन डिजाइन तैयार कर सकता है। बाज़ार में इस प्रीमियम सर्विस की कीमत करीब 4,000 रुपये है, लेकिन एयरटेल के ग्राहकों को यह पूरे एक साल के लिए निशुल्क मिलेगी। यह वैश्विक स्तर पर अपनी तरह की पहली साझेदारी है, जिससे यूजर्स को हाई क्वालिटी कंटेंट बनाने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर भारती एयरटेल के कनेक्टेड होम्स के सीईओ और मार्केटिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि यह साझेदारी सिर्फ तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका बड़ा मकसद भारतीयों को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि इस पहल के जरिए लाखों लोग अत्याधुनिक एआई (AI) टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे और अपनी रचनात्मकता व नवाचार (Innovation) को बढ़ा सकेंगे। इस सुविधा से एयरटेल ग्राहक अब बिना किसी खर्च के प्रोफेशनल स्तर की एडिटिंग और डिजाइनिंग कर पाएंगे।
