भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में NH158 पर हरिपुरा चौराहे के पास रविवार रात 2 बजे ट्रेलर और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में जयपुर निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार पूरी तरह डैमेज हो गई और युवक करीब एक घंटे तक अंदर फंसा रहा। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मांडल थाना प्रभारी रोहिताश्व यादव ने बताया कि मृतक की पहचान नागेंद्र सिंह (30) पुत्र जीवराज, निवासी जयपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नागेंद्र सिंह एक बिजनेसमैन है और उनके मांडल क्षेत्र में सोलर के प्लांट है। वह प्लांट की देखरेख के लिए जयपुर से मांडल और भीलवाड़ा क्षेत्र में नियमित रूप से आना जाना करता था। बीती रात ये मोड़ का निंबाहेड़ा एक शादी समारोह में शामिल होकर भीलवाड़ा की ओर लौट रहा था इसी दौरान उनकी कार ट्रेलर से टकरा गई। जानकारी के अनुसार नागेंद्र सिंह की 2 दिन पहले (6 फरवरी) को सगाई हुई थी। हरिपुरा चौराहे के पास आमने सामने टक्कर लोगों के अनुसार रविवार करीब 2 बजे जयपुर की ओर से आ रही कार जैसे ही NH158 पर हरिपुरा चौराहे के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और ड्राइवर सीट पर बैठा युवक अंदर ही फंस गया। दो दिन पहले हुई थी सगाई, परिवार में खुशी का माहौल था जानकारी के अनुसार नागेंद्र सिंह की 6 फरवरी को सगाई हुई थी। सगाई के बाद परिवार में खुशी का माहौल था और शादी की तैयारियों को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी बीच शनिवार रात वह मोड़ का निंबाहेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से भीलवाड़ा की ओर लौट रहा था। लौटते समय हरिपुरा चौराहे के पास यह हादसा हो गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक घंटे तक कार में फंसा रहा युवक हादसे की सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह डैमेज होने के कारण युवक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से कार का गेट तोड़कर करीब एक घंटे बाद युवक को बाहर निकाला गया। हाईवे एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया युवक को हाईवे एंबुलेंस की मदद से उपजिला हॉस्पिटल मांडल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा बताया जा रहा है कि शनिवार रात नागेंद्र सिंह मोड़ का निंबाहेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से भीलवाड़ा की ओर लौट रहा था। इसी दौरान हरिपुरा चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी कार टकरा गई। पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया, ड्राइवर से पूछताछ घटना की जानकारी मिलते ही हरिपुरा चौकी पुलिस और मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और उसके ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। तेज रफ्तार और कम विजिबिलिटी प्राथमिक वजह पुलिस के अनुसार हादसे की वजह तेज रफ्तार और सुबह के समय कम विजिबिलिटी मानी जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। क्रेडिट: जितेंद्र सिंह गौड़, मांडल
