डूंगरपुर में एक ऑटो पलटने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। मृतकों में डेढ़ महीने का कृष और 3 साल के अरिहंत शामिल है। यह परिवार ढूंढ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था।
यह हादसा चौरासी थाना इलाके में वेंजा मोड़ के पास गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। पहले देखिए हादसे से जुड़े यह 3 फोटोज… अब पढ़िए पूरा मामला 1. घर से 100 मीटर दूर हुआ हादसा
वेंजा से एक परिवार अपने घर से एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो में सवार होकर निकला ही था। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर सड़क पर ढलान और तीखा मोड़ होने के कारण ड्राइवर संतुलन खो बैठा और ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार 2 मासूम बच्चों की जान चली गई। 2. मौके पर चीख-पुकार मची
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस के जरिए सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। वही एक घायल को रेफर किया गया है।
पुलिस ने दोनों मासूमों के शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। ऑटो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। सभी एक साथ किसी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। लेकिन घर से निकलते ही कुछ ही पलों में खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 3. ये लोग हुए घायल
हादसे में माया (27) पत्नी नानूराम, बंशी (70) पुत्र नानजी कटारा, मंजुला (30) पत्नी कांतिलाल, कांता (60) पत्नी शंकरलाल, सरस्वती (5) पुत्री शांतिलाल, लक्ष्मी (25) पत्नी शांतिलाल, कांति (25) पुत्र नाना घायल हो गए है। इसमें मृतक अरिहंत की मां मंजुला भी घायल हुई है। ये खबर भी पढ़ें… 1. प्रेग्नेंट महिला और 2 साल के बेटे की हत्या:तालाब में मिला मां का शव, बच्चे को जंगल में फेंका; 7 दिन से गायब थे राजसमंद में गर्भवती महिला और उसके दो साल के बेटे की हत्या कर दी गई। महिला का शव गुरुवार सुबह 11 बजे तालाब में मिला है। वहीं पुलिस जंगल में बेटे के शव की तलाश कर रही है। मामला जिले के भीम थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें… 2. पत्नी और 2 बच्चों की गला काटकर हत्या:पति ने खुद ही फोन कर पुलिस को बुलाया; कमरे में खून ही खून फैला था जालोर में पति ने पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद युवक ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में तीनों के शव पड़े हुए थे। दीवार और आंगन में खून ही खून फैला हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…
