पीएम मोदी बोले – सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाली धरती बन रहा राजस्थान - Mewar App

पीएम मोदी बोले – सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाली धरती बन रहा राजस्थान

अजमेर (Ajmer news). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राजस्थान सूरज की ताकत से समृदि्ध कमाने वाली धरती बन रहा है। अब धूप बचत व कमाई का साधन बन रही है। इसमें राजस्थान का भाग्य बदलने की ताकत है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना में सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार 78 हजार रुपए दे रही है। राजस्थान में सवा लाख से अधिक परिवार अब तक इससे जुड़ चुके हैं। कई घरों में बिल लगभग जीरो आ रहा है। इससे खर्च कम और बचत ज्यादा हुई है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित आमसभा को संबो​धित कर रहे थे।