उज्जैन। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “विकसित भारत युवा संसद 2026” के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के 45 विद्यार्थियों ने “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद निर्णायक मंडल के सदस्य किशोर रक्ताले, डॉ. प्रदीप लखारे, डॉ. विजय वर्मा, दारा सिंह चौधरी, डॉ. दिव्या वर्मा और हरजीत का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
