Mau News: होली के दिन युवती से छेड़ छाड़ का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार - Mewar App

Mau News: होली के दिन युवती से छेड़ छाड़ का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

Mau News: मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। युवती का आरोप है कि गांव के ही अविनाश तिवारी अपने दो साथियों के साथ होली के दिन उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।