गर्मी के तेवर चढ़ने शुरू…CMO ने हीट स्ट्रोक इलाज की तैयारी के दिए निर्देश, झोलाछाप के पास इलाज कराने से बचें - Mewar App

गर्मी के तेवर चढ़ने शुरू…CMO ने हीट स्ट्रोक इलाज की तैयारी के दिए निर्देश, झोलाछाप के पास इलाज कराने से बचें

गोरखपुर में अब धीरे धीरे तापमान बढ़ना शुरू हो गया है, स्वास्थ्य विभाग ने सूरज की तपिश से जुड़ी बीमारियों के बचाव और इलाज की तैयारी शुरू कर दी है। CMO गोरखपुर डॉ. राजेश झा ने जिला और ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी अस्पतालों में जरूरी दवाएं, उपकरण और उपचार की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाए।