राहत: जिस परामर्श उसी दिन हो सकेगी आंखों की जांच - Mewar App

राहत: जिस परामर्श उसी दिन हो सकेगी आंखों की जांच

सीकर. मेडिकल कॉलेज सीकर से सम्बद्ध कल्याण अस्पताल में नेत्र रोगियों के लिए राहत की खबर है। अस्पताल में नेत्र रोगों से ग्रसित मरीजों की जांच उसी दिन हो सके इसके लिए ओपीडी में आंखों की जांच सरीखी सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। जिसका सबसे ज्यादा फायदा उन मरीजों को होगा जो अपनी आंखों की रोशनी की जांच रिपोर्ट के लिए घंटो लाइन में खड़े रहते हैं। इसे देखते हुए अब अस्पताल में दो स्थानों पर आंखों की जांच की व्यवस्था करवाई जाएगी। साथ ही विभिन्न कक्षों में कम्प्यूटर ऑपरेटर तैनात किए जाएंगे, जिससे पर्ची और जांच की प्रक्रिया तेज हो सकेगी। गौरतलब है कि अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में रोजाना औसतन सौ से ज्यादा मरीजों की आंखों की जांच की जाती है। अब तक केवल एक कक्ष में ही जांच होने से मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था।