राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: सवारियों से भरी स्लीपर बस पलटी, 24 यात्री घायल, मची चीख-पुकार - Mewar App

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: सवारियों से भरी स्लीपर बस पलटी, 24 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

जयपुर। पावटा कस्बे के समीप चूना फैक्ट्री के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से जयपुर आ रही सवारियों से भरी एक स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 24 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई।