5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, शव लेकर पिता पहुंचा घर, कहा- मैं नशे में था.. - Mewar App

5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, शव लेकर पिता पहुंचा घर, कहा- मैं नशे में था..

Janjgir Son Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक बेरहम पिता ने अपने ही पांच साल के मासूम बेटे की जान ले ली। आरोपी ने बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला। वारदात के बाद मामले को छुपाने के लिए पुलिस के सामने मनगढ़त कहानी बताकर गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। बता दें कि महिला ने पति पर ही बेटे को मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी पिता रेशम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।