एमआरपी से अधिक वसूली और गुणवत्ता को लेकर शिकायतें….उपभोक्ताओं की बड़ी चिंता - Mewar App

एमआरपी से अधिक वसूली और गुणवत्ता को लेकर शिकायतें….उपभोक्ताओं की बड़ी चिंता

पर्यटन नगरी में उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटक भी बाजार व्यवस्था का हिस्सा बनते हैं। ऐसे में उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और बाजार में पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। इन सबके बीच वास्तविकता यह है कि शहर में कई उपभोक्ता आज भी अधिक कीमत वसूली, घटिया गुणवत्ता और ऑनलाइन खरीदारी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।