Bundi : नॉर्दन बायपास सड़क निर्माण ने पकड़ी गति - Mewar App

Bundi : नॉर्दन बायपास सड़क निर्माण ने पकड़ी गति

तालेड़ा. गामछ से बल्लोप तक बनने वाले नॉर्दन बायपास का निर्माण कार्य अब गति पकड़ चुका है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बायपास मार्ग पर मिट्टी डालकर आगे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद बल्लोप से झालीपुरा की दूरी करीब 45 किलोमीटर से घटकर लगभग 27 किलोमीटर रह जाएगी।