रेप केस में सजायाफ्ता आसाराम ने बाबा विश्वनाथ के सामने टेका मत्था, अनुयाईयों को दिया प्रवचन, चुपके से आया था बनारस - Mewar App

रेप केस में सजायाफ्ता आसाराम ने बाबा विश्वनाथ के सामने टेका मत्था, अनुयाईयों को दिया प्रवचन, चुपके से आया था बनारस

वाराणसी: अपने आश्रम में अनुयायियों से दुष्कर्म किए जाने के मामले में दोषी साबित हुए आसाराम ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया है। बताया जा रहा है कि वह बड़ागांव क्षेत्र के अनौरा स्थित अपने आश्रम में तीन दिनों से रुका हुआ था। इस दौरान आश्रम में किसी को भी फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। बताया जा रहा है कि आश्रम पहुंचने वाले उसके अनुयायियों के फोन बाहरी जमा कर लिए जा रहे थे, ताकि कोई फोटो या वीडियो ना बन सके।