UP Police Recruitment Exam 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है। एसटीएफ ने राजस्थान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से मोबाइल फोन और बैंक खाता भी मिला हैं। इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। एसटीएफ को सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के प्रश्न पत्र को उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे वसूले जा रहे की जानकारी मिली थी। जिसके लिए टेलीग्राम पर एक चैनल बनाया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही एसटीएफ ने जांच शुरू की। इसके लिए इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। सर्विलांस से एसटीएफ को बड़ी जानकारी प्राप्त हुई। राजस्थान पुलिस की मदद से एसटीएफ ने तीन को गिरफ्तार किया है।
