Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। मार्च के महीने में अचानक हुई इस ‘बेवक्त’ बरसात ने जहाँ आम लोगों को चुभती गर्मी से निजात दिलाई है, वहीं ग्रामीण इलाकों में अन्नदाताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
