अब लापरवाही पड़ेगी भारी, ट्रांसफार्मर फुंका तो इंजीनियर देंगे पैसा, प्रदेश में नया नियम लागू - Mewar App

अब लापरवाही पड़ेगी भारी, ट्रांसफार्मर फुंका तो इंजीनियर देंगे पैसा, प्रदेश में नया नियम लागू

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में ट्रांसफार्मर जलने पर अब अभियंताओं की सख्त जिम्मेदारी तय की गई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने सभी डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियों) के प्रबंध निदेशकों को नए निर्देश जारी किए हैं। ट्रांसफार्मर के जलने या खराब होने पर मरम्मत का खर्च संबंधित अभियंताओं से वसूला जाएगा। यह फैसला ट्रांसफार्मरों को नुकसान से बचाने और लापरवाही रोकने के लिए लिया गया है।