Varanasi Iftar Party Controversy: हाल ही में वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी का मामला बहुत विवाद में आया। 14 मुस्लिम युवकों ने नाव पर इफ्तार किया, जिसमें चिकन बिरयानी खाई गई और कथित तौर पर हड्डियां नदी में फेंकी गईं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। आरोप लगा कि इससे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची।
