चुंदड़ी गणगौर की सवारी से गूंजा राजसमंद, भक्ति और रंगों में डूबा शहर - Mewar App

चुंदड़ी गणगौर की सवारी से गूंजा राजसमंद, भक्ति और रंगों में डूबा शहर

राजसमंद. राजसमंद में नगर परिषद के तत्वावधान में चल रहे गणगौर महोत्सव के तीसरे दिन आज “चुंदड़ीगणगौर” का भव्य आयोजन हुआ। जैसे ही पारंपरिक सवारी निकली, पूरा शहर उत्सव और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। पुष्टि मार्ग की तृतीय पीठ प्रभु श्री द्वारकाधीश मंदिर से सवारी धूमधाम से रवाना हुई। ईसरजी और गणगौर माता को आकर्षक चुंदड़ी वस्त्रों से सजाया गया, वहीं प्रभु द्वारकाधीश की छवि भी मनमोहक रूप में सजी दिखी।