अचानक महिला के पीछे पड़ी मधुमक्खियां, जान बचाने थाने भागी, पुलिसकर्मी ने दिखाई हिम्मत - Mewar App

अचानक महिला के पीछे पड़ी मधुमक्खियां, जान बचाने थाने भागी, पुलिसकर्मी ने दिखाई हिम्मत

MP news: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक चौंकाने वालों खबर सामने आई। यहां एक विक्षिप्त महिला (दिमागी रूप से बीमार) पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला (Bees Attack) कर दिया। यह घटना थाने के सामने स्थित पानी की टंकी के पास हुई, जहां लंबे समय से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ है। महिला जैसे ही टंकी के नीचे से गुजर रही थी, तभी अचानक मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उस पर टूट पड़ीं।