Weather Update : मौसम विभाग का राजस्थान के इन 4 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, जानें 25-26 मार्च को कैसा मौसम - Mewar App

Weather Update : मौसम विभाग का राजस्थान के इन 4 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, जानें 25-26 मार्च को कैसा मौसम

Weather Update : आंधी-बारिश के दौर के बाद राजस्थान में एक बार फिर गर्मी का ग्राफ बदल रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले एक सप्ताह हीटवेव जैसी किसी संभावना से स्पष्टतौर पर इंकार कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान के इन 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शाम 6.30 बजे एक अपडेट जारी किया, जिसमें आने वाले तीन घंटे में प्रदेश के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर जिले और आस-पास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी, हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कहीं-कहीं पर 20-30 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।