मुरादाबाद में अनियंत्रित कार ने कई राहगीरों को मारी जोरदार टक्कर, खिलौनों की तरह हवा में उछले लोग - Mewar App

मुरादाबाद में अनियंत्रित कार ने कई राहगीरों को मारी जोरदार टक्कर, खिलौनों की तरह हवा में उछले लोग

Moradabad Car Accident: मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे लोगों और बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा मुरादाबाद-संभल रोड पर गांव जटपुरा के पास हुआ, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।