एम्स में मिसाल बना हरीश राणा का फैसला, हार्ट वाल्व और कॉर्निया से कई जिंदगियों को मिलेगी नई रोशनी - Mewar App

एम्स में मिसाल बना हरीश राणा का फैसला, हार्ट वाल्व और कॉर्निया से कई जिंदगियों को मिलेगी नई रोशनी

Harish Rana Death: भारत में ‘पैसिव यूथेनेशिया’ की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति, हरीश राणा ने मंगलवार को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। 13 साल के लंबे संघर्ष के बाद उनके जाने पर माता-पिता ने मानवता की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान करने का फैसला किया है, ताकि उनके जाने के बाद भी किसी और के जीवन में उजाला हो सके। इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले शख्स हरीश राणा का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वह पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे। उनके माता-पिता ने हरीश राणा के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान करने का फैसला किया है।