खुशखबरी : राजस्थान में बदल गए घरेलू एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम, आम जनता को मिली बड़ी राहत - Mewar App

खुशखबरी : राजस्थान में बदल गए घरेलू एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम, आम जनता को मिली बड़ी राहत

जयपुर। एलपीजी संकट के बीच गैस कंपनियों ने प्रदेश के 1.83 करोड़ गैस उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग के पुराने सभी नियम निरस्त करते हुए नए नियम लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत सामान्य गैस उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग में शहरी और ग्रामीण का अंतर समाप्त कर दिया गया है। अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सामान्य उपभोक्ता 25 दिन बाद ही सिलेंडर बुक करा सकेंगे।