भारत की पहली म्यूजिकल रोड (Melody Road) शुरू होने के डेढ़ महीने के भीतर ही विवादों में घिर गई। दरअसल गाड़ियों के गुजरने से बजने वाली ‘जय हो’ की धुन कोस्टल रोड के करीब रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। ब्रीच कैंडी इलाके के निवासियों ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से शिकायत की है। बढ़ती शिकायतों को देखते हुए मुंबई नगर निगम (BMC) ने इस सड़क के ‘डेसिबल स्तर’ (Noise Level) की जांच कराने का फैसला किया। हालांकि अब इस संबंध में बड़ा फैसला लिया गया है।
