अहमदाबाद शहर के उत्तर-पश्चिम जोन के गोता वार्ड में साइंस सिटी रोड पर बिना अनुमति के काटे गए 12 पेड़ों के बदले अब 120 पेड़ उगाने होंगे और उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल का भी जिम्मा भी उठाना होगा।साइंससिटी रोड पर एक संस्था की ओर से यह पेड़ काटे जाने पर महानगरपालिका (मनपा) की ओर से यह आदेश दिया गया है।
