आज का सवाल- बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा वाहनों से बढ़ी परेशानी से निपटने बताए उपाय - Mewar App

आज का सवाल- बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा वाहनों से बढ़ी परेशानी से निपटने बताए उपाय

bhopal news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शहर में सार्वजनिक स्थानों, बाजार और आयोजन स्थानों को घेरकर ई-रिक्शा का जमघट बड़ी समस्या बना है। सवारी वाहनों की संख्या और प्रवेश पर कंट्रोल नहीं होने से जाम और विवाद की स्थिति बड़ी दिक्कत बनी हुई है। ई-रिक्शा खड़े होने के कारण अक्सर जाम लग जाता है जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने अन्य नगर वाहनों के लिए स्टॉप, स्टैंड आदि की व्यवस्था तो की हुई है, लेकिन शहर में चल रहे हजारों ई-रिक्शा पर कोई कंट्रोल नहीं किया गया है, जबकि प्रशासन ने इनके मार्गो पर चलाने के लिए अलग-अलग कलर में नम्बर प्लेट तक बनाने की योजना बनाई थी,लेकिन अमल और कंट्रोल दोनों से ही ई-रिक्शा बाहर है।