Mau News: सोशल मीडिया से घोसी सांसद पर अभद्र टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज - Mewar App

Mau News: सोशल मीडिया से घोसी सांसद पर अभद्र टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज

Mau News: मऊ शहर कोतवाली में घोसी संसद के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए दुष्प्रचार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सांसद के निजी सहायक प्रभात कुमार राय ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के गोनईपुर गांव निवासी अनिल कुमार यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद द्वारा एक सोशल मीडिया आईडी बनाई गई है, जिसके माध्यम से सांसद राजीव राय के खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित की जा रही है।