वेतन रुका तो थम गई व्यवस्था : संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में मची अफरा-तफरी, एसएसबी दो घंटे ठप - Mewar App

वेतन रुका तो थम गई व्यवस्था : संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में मची अफरा-तफरी, एसएसबी दो घंटे ठप

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुपर स्पेशलिस्ट ब्लॉक (एसएसबी) में शनिवार को ठेका कर्मचारियों के विरोध के चलते दो घंटे तक कामकाज ठप रहा। इस दौरान इलाज के लिए आए मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी और व्यवस्थाएं चरमराती नजर आईं। एसएसबी में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने, ईपीएफ और ईएसआई जमा नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी पिछले तीन-चार माह से वेतन का भुगतान नहीं कर रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।