खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर से घर में भड़की आग, मकान मालिक गंभीर घायल - Mewar App

खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर से घर में भड़की आग, मकान मालिक गंभीर घायल

Gas Cylinder Fire: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कस्बा दिगौड़ा में किले के मैदान के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान में भीषण आग लग गई। मकान में गैस सिलेंडर में आग लगी और देखते ही देखते इतनी तेजी से फैली कि पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। घर में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया और इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में मकान मालिक बली रैकवार गंभीर रूप से झुलस गया है जिसे गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।