स्वर्णनगरी में मौसम के मिजाज अब पूरी तरह से गर्मी की तरफ बढ़ते हुए महसूस हो रहे हैं। बीती रात पहली बार इस सीजन में न्यूनतम पारा 25 डिग्री के अंक को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 35.0 व 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले यह क्रमश: 35.8 और 22.6 डिग्री रहा था। इस तरह से रात का पारा 2.6 डिग्री बढ़ गया। सोमवार को दिन में धूप की तल्खी के साथ हवा के रुके रहने से गर्मी का अहसास गहरा गया। घरों व दुकानों आदि ेमें अब पंखों के अलावा कूलर व एयरकंडीशनर का उपयोग शुरू हो गया है।
