बंगाल में सियासी घमासान: ममता बनर्जी की सीधी चेतावनी, कहा- बगावत बर्दाश्त नहीं - Mewar App

बंगाल में सियासी घमासान: ममता बनर्जी की सीधी चेतावनी, कहा- बगावत बर्दाश्त नहीं

West Bengal Assembly elections: पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल के बीच सत्ताधारी पार्टी TMC की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं को तेवर दिखाए हैं। ममता बनर्जी ने चुनावी रैली में TMC नेताओं को सख्त संदेश दिया है।