Dhurandhar 2 The Revenge Row: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में बनी हुई है, लेकिन अब ये फिल्म एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े फिल्ममेकर और लेखक संतोष कुमार आरएस ने आरोप लगाया है कि फिल्म की कहानी उनकी लिखी स्क्रिप्ट से मिलती-जुलती है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है।
