'साहित्य स्पेशल' में रचनाकारों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच - Mewar App

‘साहित्य स्पेशल’ में रचनाकारों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच

उदयपुर। ‘शायराना उदयपुर’ परिवार द्वारा आगामी 8 अप्रैल, बुधवार को शोभागपुरा स्थित ऐश्वर्या कॉलेज में संभागीय स्तर का साहित्यकार, कवि, शायर और लेखक मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाले इस ‘साहित्य स्पेशल’ कार्यक्रम में कोई भी इच्छुक साहित्य प्रेमी अपनी रचनाओं की निःशुल्क प्रस्तुति दे सकता है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के रचनाकारों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम प्रभारी मनीष चौबीसा ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 7 अप्रैल दोपहर तक मोबाइल नंबर 9251113875 पर व्हाट्सएप मैसेज के जरिए अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि केवल पंजीकृत सदस्यों को ही प्रवेश दिया जाएगा और प्रस्तुतियों का क्रम मूल पंजीकरण सूची के अनुसार ही रहेगा। प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति के लिए अधिकतम 6 मिनट का समय ले सकेंगे। हालांकि मुख्य थीम ‘साहित्य स्पेशल’ रखी गई है, लेकिन अन्य विषयों पर भी रचनाएं पढ़ी जा सकती हैं।

अनुशासन बनाए रखने के लिए आयोजकों ने कुछ विशेष नियम भी जारी किए हैं। सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम की समाप्ति तक उपस्थित रहना होगा और समय की प्रतिबद्धता का पालन करना होगा। जो सदस्य पिछली बार समय से पूर्व चले गए थे, उन्हें इस बार सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही, शायराना परिवार के सदस्यों के साथ आने वाले अतिथियों की जानकारी भी पहले देना आवश्यक है। 7 अप्रैल के बाद किसी भी नए प्रतिभागी का नाम स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Extra Image:
Missing Attachment