Accident: जयपुर-अजमेर हाइवे पर बड़ा हादसा, टोल प्लाजा पर बेकाबू ट्रक ने कुचली कार, केबिन के उड़े परखच्चे, 7 घायल - Mewar App

Accident: जयपुर-अजमेर हाइवे पर बड़ा हादसा, टोल प्लाजा पर बेकाबू ट्रक ने कुचली कार, केबिन के उड़े परखच्चे, 7 घायल

Jaipur-Ajmer Highway Accident: जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। किशनगढ़ क्षेत्र के गेगल टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार और बेकाबू कंटेनर ट्रक ने टोल लाइन में खड़ी एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारकर कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और टोल बूथ का केबिन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार सवार लोगों और टोल कर्मचारियों समेत कुल 7 लोग घायल हो गए।