Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ रेप का गंभीर मामला सामने आया है। नवंबर 2025 में लापता हुई इस लड़की को चार महीने बाद पुलिस ने बरामद किया। जांच में पता चला कि उसके साथ कई लोगों ने अलग-अलग होटलों में जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने अब तक होटल संचालक समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
