गाजीपुर से बनारस आ रही प्राइवेट बस हाईवे पर पलटी, दर्जनों यात्री घायल, एंबुलेंस से भेजे गए अस्पताल - Mewar App

गाजीपुर से बनारस आ रही प्राइवेट बस हाईवे पर पलटी, दर्जनों यात्री घायल, एंबुलेंस से भेजे गए अस्पताल

गाजीपुर: नंदगंज थाना क्षेत्र में गाजीपुर से बनारस आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बस के पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोग दौड़े और राहत वा बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ यात्री बस के नीचे दबे हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया।