BREAKING: अमित बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत! सभी 14 FIR मामलों में मिली अंतरिम जमानत - Mewar App

BREAKING: अमित बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत! सभी 14 FIR मामलों में मिली अंतरिम जमानत

Amit Baghel: जोहार पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सभी 14 एफआईआर मामलों में राहत देते हुए अं​तरिम जमानत दी है। इधर कोर्ट का फैसला आते ही जोहार पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि अमित बघेल के खिलाफ रायपुर शहर के अलग-अलग थानों में केस दर्ज है। कोर्ट ने आज सुनवाई के बाद 3 महीने के लिए अंतरिम जमानत दी है।