रामदेवरा: जर्जर स्कूल मरम्मत पर बजट खर्च, फिर भी गुणवत्ता पर उठे सवाल - Mewar App

रामदेवरा: जर्जर स्कूल मरम्मत पर बजट खर्च, फिर भी गुणवत्ता पर उठे सवाल

रामदेवरा क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेतपालजी का थान के कक्षा कक्ष की छत से गत बुधवार रात हुई बरसात में बरसाती पानी टपकने लगा। इस घटना के कारण पूरा कक्षा कक्ष पानी से भर गया। यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है जब सरकार की ओर से जर्जर सरकारी स्कूलों की मरम्मत कर उन्हें मजबूती देने पर भारी भरकम बजट खर्च किया गया था। मरम्मत के बावजूद बिना मानसून की पहली बरसात में ही छत से पानी टपकने से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति को ठीक करवाने के दौरान स्ट्रक्चरल सेफ्टी यानी भवन की मजबूती को मुख्य आधार बनाया था।