Police Custody Death: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस अभिरक्षा (कस्टडी) की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। चंदला थाने के भीतर शुक्रवार को नाहर ग्राम निवासी 22 वर्षीय राम विशाल अहिरवार उर्फ रज्जू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने थाना परिसर में ही जहरीला पदार्थ गटक लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने चंदला थाना प्रभारी संदीप दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। (MP News)
