MP news: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से शनिवार को बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां भारतीय मादा चीता (चीता गामिनी की बेटी) ने चार शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मादा चीता और शावकों की तस्वीर पोस्ट कर दी बधाई। अब चार नए शावकों के जन्म के बाद कूनो में चीतों का कुनबा 57 तक पहुंच गया है जिसमें 37 चीते भारतीय है।
