Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा - Mewar App

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

कुसमी. बलरामपुर जिले के नगर पंचायत कुसमी से लगे ग्राम पंचायत सेमरा के तालापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां संतान वियोग से मानसिक रूप से टूटे एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर (Commits suicide) जान दे दी। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। दरअसल उसके 3 बच्चों की मौत अलग-अलग कारणों से पिछले कुछ वर्षों में हो गई थी। इससे वह डिप्रेशन में रह रहा था। वह गांव के लोगों से कहा करता था कि जब उसकी कोई संतानें हीं नहीं बचीं तो वह जिंदा रहकर क्या करेगा। इसी बीच उसने यह कदम उठा लिया।